राज्यहरियाणा

यमुनानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर 
यमुनानगर के इतिहास की सबसे बड़ी नशा तस्करी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कायमाबी मिली है। दरअसल आज यमुनानगर पुलिस ने 1 किलो से अधिक स्मैक की सप्लाई करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी यूपी के हैं और दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद है।
 
एएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम में पश्चिमी यमुना नहर पुल के पास 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक थैली के अंदर एक किलो 112 ग्राम समैक बरामद हुई, जोकि एक बड़ी नशे की खेप बताई जा रही है। इससे पहले एंटी नारकोटिक सेल में 600 ग्राम स्मैक बरामद की थी लेकिन यह उससे काफी मात्रा में ज्यादा पाई गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान  नाईम और सरताज के रूप में हुई है और दोनों ही बरेली के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने आगे बताया कि एक किलो 112 ग्राम समैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

बता दें कि आज तक जितनी भी समैक यमुनानगर में सप्लाई के लिए आई थी। हालांकि यहां पर यह स्मैक किसको सप्लाई दी जानी थी इसके बारे में भी अभी पूछताछ करना बाकी है। इस मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button